हिन्द, हिन्दू एवं हिन्दी के प्रति सदैव समर्पित है संघ: अनिल
सुधीर कुमार
तिलौथू, रोहतास (बिहार)। हिंद हिन्दू हिन्दी के प्रति सदैव समर्पित है संघ। यह बातें गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय (बिहार-झारखण्ड) सम्पर्क प्रमुख अनील ठाकुर ने तिलौथू में आयोजित हिन्दू सद्भावना गोष्ठी उपरांत अपने बौद्धिक संबोधन में कही। कहा कि हम संपूर्ण भारत के नागरिक जो हिन्दू संस्कृति से सम्बन्ध रखते हैं। उन्हें आज सांस्कृतिक दृष्टि से एकनिष्ठ होकर राष्ट्रहित में एक बिन्दु पर केन्द्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा रखने वाली संस्कृति से प्रेरित संगठन ही सबके केन्द्र बनने की सम्यक् विकल्प हो सकती है और यह कहते हुए बड़ा गर्व हो रहा है कि जिसका आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही एक यथेष्ठ विकल्प है, जहाॅं सबके हितों की संभावना सुनिश्चित है। इसके अनुसार सभी हिन्दू परिवार एक समान हैं।
उदाहरण के तौर पर उन्हो ने आज संघ के संकल्प का ही फल है कि एक सामान्य परिवार का आम व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। जिसके नेतृत्व की गणना आज वैश्विक स्तर पर शीर्षस्थ है। संघ जात-पात, ऊॅंच-नीच के संकीर्ण संघर्षों से परे एक व्यापक समरसता का समर्थक है। अतः सभी भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए संघ के धारणा पर चलने में ही देश की उन्नति संभावित है। आगे उन्होंने समलैंगिकता के कानून पर चल रहे सर्वोच्च न्यायालय के सुनवाई पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह हमारे भारतीय संस्कृति का कभी हिस्सा न था, न है और न ही कभी होगा। क्योंकि यह पूर्णतः नैसर्गिक नियमों के विरुद्ध है, व्यवहारिक दृष्टि से अप्रासंगिक एवं सामाजिक दृष्टि से अमानवीय कृत्य है।
जिसका अनुमोदन भारतीय संस्कृति में कभी भी नहीं किया जा सकता। इस प्रकार से सामाजिक सद्भावना एवं समरसता का संदेश देते हुए देश की अस्मिता को अखण्ड एवं अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय तिवारी ने किया। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील चन्द्रवंशी एवं संघ के प्रकल्पों प्रमुख जंगलेश प्रसाद चौरसिया व अन्य कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षु छात्र समुदाय भी उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










