Tag: Hindi is not only our mother tongue

  • हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, हमारा मान-सम्मान है: प्रधानाचार्य

    हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, हमारा मान-सम्मान है: प्रधानाचार्य

    हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, हमारा मान-सम्मान है: प्रधानाचार्य

    मटियारी एटीएस विद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस
    तेजस टूडे ब्यूरो
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शनिवार को धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से किया गया। इस दौरान भाषण, गीत, कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात छात्रों को हिंदी की महता और इसकी पहचान को रेखांकित करते हुए प्रवक्ता डॉ. राम आसरे सरोज ने हिंदी दिवस को मनाये जाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हिंदी जनसामान्य की भाषा बन गयी थी। प्रवक्ता स्मिता सिंह ने कहा कि भले आज अंग्रेजी का प्रयोग बढ़ रहा है लेकिन हमें अपनी हिंदी भाषा को सशक्त बनाने की जरूर

    त है। प्रवक्ता परिधि चौधरी ने हिंदी के प्रयोग के लिए सभी छात्रों से संकल्प लेने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार यादव ने देवनागरी लिपि के अंकों का प्रयोग न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए भाषा को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राम बिहारी मौर्य ने हिन्दी के साथ साथ क्षेत्रीय भाषाओं के विकास पर बल देते हुए कहा कि उक्त आयोजन के जरिए एक बार फिर इस सच को अनुभव, या कहे कि आत्मसात किया गया है कि हिंदी सिर्फ हमारी मातृभाषा ही नहीं अपितु हमारा मान-सम्मान है व हमारी भारतीयता की पहचान है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA