स्कूल वाहन में हाईवा ट्रक ने मारी टक्कर, 9 छात्र घायल
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-हिसुआ पथ एनएच 82 पर एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने स्कूल गाड़ी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मैजिक गाड़ी चार पलटनिया खा गया। उस पर सवार 09 छात्र जख्मी हो गए। सभी को हिसुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें 3 बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए पावापुरी रेफर किया गया। बताया गया है कि शनिवार को जिले के न्यू नवादा सेंट्रल स्कूल के मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।तभी गया की तरफ से आ रही हाईवा ट्रक ने स्कूल के मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे स्कूल गाड़ी चार पलटनिया खाकर पलट गया। बताया जाता है कि रेपुरा गांव और शिवगंज गांव से बच्चे लेकर स्कूल गाड़ी जा रही थी। तभी शिवगंज के पास हाईवा ट्रक ने जोरदार टक्कर दिया। छात्रों ने बताया कि हाईवा गाड़ी तेज रफ्तार से आ रहा था। हमारे गाड़ी के ड्राईवर अंकल देखकर हमारा गाड़ी को किनारे में रोक दिए लेकिन तेज रफ्तार में रहे हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे हमारी गाड़ी पलट गयी। बच्चे ने कहा कि उस पर हम 9 छात्र सवार थे। घायल बच्चों में ऋषभ कुमार हिसुआ, अमित कुमार, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार एवं हर्ष कुमार रेपुरा गांव निवासी तथा अमीषा भारती, अंकुश कुमार, सचिन कुमार शिवगंज निवासी एवं अंजली कुमारी फुलवरिया गांव निवासी तथा ड्राईवर बताए गए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








