Tag: Highway police revealed the theft of 20 lakhs

  • 20 लाख की चोरी का हाईवे पुलिस ने किया खुलासा

    20 लाख की चोरी का हाईवे पुलिस ने किया खुलासा

    20 लाख की चोरी का हाईवे पुलिस ने किया खुलासा

    एक बाल अपराधी गिरफ्तार
    आरके धनगर
    मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने नटवरनगर में एक घर का ताला तोड़कर हुई करीब 20 लाख की चोरी का खुलासा 24 घंटे में करते हुए एक आरोपित व एक बाल अपराधी पकड़ा है जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है। गौरतलब हो कि नटवर नगर कॉलौनी निवासी नेत्रपाल चौधरी के घर में शुक्रवार को चोरी की घटना हुई थे जिसमें चोरों ने अलमारी में रखे 20 लाख रूपए के जेवरात और नगदी चुरा ली थी। नेत्रपाल सेना मे है, जबकि उनकी पत्नी कविता चौधरी राया के एक प्राईमरी स्कूल में आध्यापिका है।

    शुक्रवार वह स्कूल में पढ़ाने गई थी उनके दोनों बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे। इसी दौरान बंद मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया था। हाईवे पुलिस ने इस चोरी की घटना के बाद आसपास के सीसी टीवी फुटैज खंगाले तो पीले रंग की साईकिल पर एक लड़का दिखाई दिया, जिसने यह घटना की थी। चोरी की घटना में शामिल इस बच्चे ने भगत को इस बंद मकान की पूरी जानकारी दी थी यह बच्चो दाऊदयाल स्कूल सौंख रोड में पढ़ता है और वैन से स्कूल जाता था। इस वैन को भगत चलाता था, भगत ने इस बच्चे को अपने विश्वास में लेकर पहले नशे का सीरप पिलाना सिखाया और फिर चोरी करने को कहा। इसने बच्चे से कहा था कि तू बंद घरों की जानकारी करके बताया कर जिसके बाद हम दोनों मिलकर चोरी करेंगे। नटवर नगर कॉलौनी में वह पहले किराए पर रहता था जहां एक घर है जो दिन में बंद रहता है दोनों ने मिलकर इस घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शनिवारी को थाना प्रभारी अनुज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के सामान बेचने की फिराक में खड़े एक बाल अपचारी व भगत पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी कृष्णा बिहार कॉलौनी गिरधरपुर रोड को आनंदवन फेस-2 गेट से चोरी का माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार अंगूठी सोने की, दो कंगन सोने के, एक पैंडल सोने का, एक मंगलसूत्र सोने का, एक लाकेट सोने का, सुई धागे सोने के, पायल चांदी की बरामद की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat