हाईवा हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी घायल
अजय कुमार
कोचस, रोहतास (बिहार)। स्थानीय थाना के समीप सासाराम चौसा पथ पर एक हाईवा दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। हाईवा पर राविश लदे होने की बात कही जा रही है। हाईवा सड़क निर्माण कम्पनी का बताया गया है।
दोनों घायलों को हाईवा के मालिक द्वारा एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इस संबंध में कोचस थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का नाम नहीं मिल पाया है लेकिन हाईवा के कागजातों की जांच की जा रही है। ओवरलोड होने पर जुर्माना के राशि वसूलने को लेकर खनन विभाग को लिखा जायेगा व समुचित कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










