Tag: High-spirited bike riders miscreants looted the jewelery businessman on the strength of the pistol. #TejasToday

  • हौशला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व्यवसायी को लूटा | #TejasToday

    हौशला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व्यवसायी को लूटा | #TejasToday

    हौशला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व्यवसायी को लूटा | #TejasTodayतमंचा के युवक गिरफ्तार | #TejasToday

    तेजस टूडे ब्यूरो
    नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्रामसभा सहजनी पुल के पास तमंचे के बल पर लाखों के जेवरात की लूट का मामला सामने आया है। मामले की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भवानीगंज निवासी किशन अपनी ज्वेलरी की दुकान बासुपुर जाते समय सहजनी पुल के पास तमंचे के बल पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लगभग ढाई से तीन लाख आभूषण लूट लिया और आराम से फरार हो गए। वहीं सूचना पर नेवढ़िया पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई। इस घटना से आभूषण व्यवसाइयों में भय का माहौल बना हुआ है।

    सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।