तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक मृत व 5 घायल
रायबरेली-सलोन मार्ग पर राजा माफी गांव के पास हुआ भींषण हादसा
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर माफी गांव के निकट हड़कंप उस समय मचा जब एनएच 31 पर ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके बाद कार में बैठे 3 बच्चे दो महिलाएं व चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही एक घायल ने दम तोड दिया।
बताते चलें कि प्रतापगढ़ की तरफ से ट्रक आ रहा था जो सबसे पहले ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया फिलहाल बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। वहीं बाइक ट्रक के नीचे फस गई और 50 मीटर तक घसीट कर चली गई जिसके बाद ट्रक ने अनियंत्रित हो सामने से आ रही अर्टिगा कार यू पी 62 एपी 3330 में जा टकराई और उसको गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद कार में बैठे 3 बच्चे और 2 महिलाएं व चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बच्चों को कम चोटे आई वहीं कार सवार दो महिलाएं व चालक गम्भीर रूप से घायल हो बेहोश हो गए थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर चालक को निकाला और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां से लखनऊ रेफर के दौरान खबर लिखे जाने तक एक घायल की मौत होने की सूचना मिली है। कार सवार जौनपुर जनपद के बताए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









