बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, हुई मौत
दामाद के मौत की खबर पाकर सास की भी हुई मौत
कन्हाई चौधरी
गोविन्दपुर, नवादा (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड अंतर्गत नक्सल थाना थाली क्षेत्र के बकसौती गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया जिससे बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी गोविंदपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदते हुए एक घर के दरवाजे में टक्कर मारा दिया जिससे मकान की दिवार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी थाली थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही थाली थाना के एसआई ललन कुमार एवं गोविन्दपुर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक युवक की पहचान रोह प्रखंड के हेमजाचक के विश्वनाथ राम के पुत्र मिठु राम के रूप मे किया गया। वहीं घायल युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप मे किया गया। इधर दामाद की मौत की खबर मिलते ही सास की भी मौत हो गई, मृतक के परिजनों ने बताया कि दामाद मिठु राम की मौत की खबर मिलते ही उनके छोटी सास कौशल्या देवी पति स्व. तुलसी राम पहरैठा निवासी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।
बताया जाता है कि मिठू राम बाइक पर सवार होकर अपने साला के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने थाली थाना क्षेत्र के पहरैठा गांव अपने ससुराल जा रहा था। उसी दौरान बकसौती गांव में गोविंदपुर तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मिठु राम की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशी गम में बदल गया। दोनोंं गांवों में मातम छा गया। परिजनोंं को रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्सायें परिजनों ने मुआवजे की राशि को लेकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर घण्टों अड़े रहे।
मौके पर पहुंचे प्रभारी सीओ जितेन्द्र कुमार पासवान एवं एसआई ललन कुमार तथा गोविंदपुर थाना प्रभारी श्याम कुमार पांडेय के द्वारा काफी समझाने बुझाने व मुआवजे की राशि देने की आश्वासन दिया और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। एसआई ललन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाया गया है। प्रभारी सीओ जितेन्द्र कुमार पासवान ने बताया कि कवीर अंतोष्टी के तहत दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये दिया गया है और परिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये सोमवार को दिया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










