सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
तेज रफ्तार कार ने स्कूल बस में मारी टक्कर, चालक की मौत | #TejasToday

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर (टीटीएन) 09 जनवरी। प्रयागराज मार्ग पर सई नदी पर बने बरगुदर पुल पर शनिवार को स्कूल बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो अन्य के साथ ही स्कूल की दस छात्राएं भी घायल हो गई। मृत चालक का शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया था। जिसे निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जाता है कि डा. भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज यादवगंज की स्कूल बस छात्राओं को लेकर लाला बाजार की तरफ से स्कूल आ रही थी कि बरगुदर पुल पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक सेंट्रो कार दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार चालक शिव प्रकाश शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा निवासी आचार्य द्विवेदीनगर जेल रोड रायबरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार घायल दो लोगों को और बस में सवार दस छात्राओं को इलाज के लिए स्कूल के लोग मौके पर पहुंचकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गये।
दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई। वहीं जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाकर कार व बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट




