Tag: High speed bike collided with tree

  • तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, श्रद्धालु की हुई मौत

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, श्रद्धालु की हुई मौत

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, श्रद्धालु की हुई मौत

    नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के पास हुआ हादसा
    रूपा गोयल
    बांदा। अमावस्या पर कामदगिरि के दर्शन करने के बाद बाइक से घर जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    बाइक के पीछे बैठा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के महेवा गांव निवासी शिवलाल यादव (40) पुत्र हीरालाल अमावस्या पर चित्रकूट गया था।

    शुक्रवार की देर शाम कामदगिरि की परिक्रमा करने के बाद अपने रिश्तेदार सूरजभान यादव (50) पुत्र रामदीन निवासी सरधुवा चित्रकूट को बाइक में बैठाकर वापस गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव नसीरगुल के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। बाइक में सवार शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे को देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आनन-फानन घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से निकले मोबाइल नंबर पर घरवालों को सूचना दी। मृतक किसानी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला