Tag: high officials indifferent

  • JAUNPUR NEWS : जौनपुर शहर में विकराल होती जा रही जाम की समस्या, उच्चाधिकारी उदासीन

    JAUNPUR NEWS : जौनपुर शहर में विकराल होती जा रही जाम की समस्या, उच्चाधिकारी उदासीन

    तीन महीने बाद पाण्टून पुल जोड़ने का प्रयास किया जा रहा, ऐसा क्यों?
    जौनपुर। शहर में इस समय सीवर पाइप लाइन डालने का काम हो रहा है जिसकी वजह से शहर की प्रमुख सड़कों की खुदाई की गयी है जिससे जनसामान्य को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    गत वर्ष 57.29 लाख रुपए की लागत से बने पाण्टून सेतु पीपे का पुल जो अचला घाट से मियापुर में निकलता है। अगर वह पुल समय से जोड़ दिया गया होता तो शहरवासियों के आवागमन की समस्या कुछ कम हो जाती, मगर ऐसा नहीं हो पाया। पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारी राजेंद्र कुमार से दूरभाष पर वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि बारिश के कारण 15 जून से 15 अक्टूबर तक पुल को खोलकर आवागमन बन्द कर दिया जाता है, उसके बाद नियमानुसार जोड़ दिया जाता है।

    शहर के आवागमन की विकराल समस्या होने के वावजूद भी लगभग 3 माह पहले क्यों नहीं जोड़ा गया? दो दिन पूर्व दूरभाष से हुई वार्ता पर राजेंद्र कुमार ने कहा कि टेंडर खुल गया है अब एक हफ्ते में जुड़ जाएगा। पाण्टुन पुल अनायास ही तीन माह तक बन्द रहने के कारण आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनता कराह रही है और प्रशासन—शासन मूकदर्शक बना हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला