• Click here - to use the wp menu builder
Search

Hibhwa to open tailoring training center and computer center soon: Vikram Dutt | #TEJASTODAY

हिभवा शीघ्र ही खोलेगा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर सेण्टरः विक्रम दत्त | #TEJASTODAY संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत जौनपुर। नगर के एक होटल में बुधवार को हिन्दू भगवा वाहिनी द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया लेकिन इसके पहले संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मनोनयन पत्र देते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम दत्त शर्मा ने संस्था के भविष्य की योजनाओं के विषय में बताया। साथ ही कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में एक सिलाई मशीन प्रशिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर सेण्टर खोलने की घोषणा की गयी। संस्थापक अजय शर्मा ने कहा कि संस्था देश में युवाओं को रोजगार देने के लिये जल्द ही अपना दो पहिया वाहन की सेवा आ रही है। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदेश शर्मा ने देश में अपनी अन्य कम्पनियों के माध्यम से शुरू होने वाली योजनाओं के विषय में बताया। इस दौरान उर्वशी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनातन रक्षा प्रकोष्ठ, अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राकेश उपाध्याय, डा. रमेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष वाणिज्य प्रकोष्ठ, आर्किटेक्ट नितीन जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष वाणिज्य प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी बंदेश सिंह ने पदग्रहण किया जिसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह देते हुये माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर डा. रेनू सिंह, डा. योगेन्द्र शुक्ला, डा. प्रदीप शुक्ला, हरिश्चन्द्र, सुधीर, सिद्धार्थ, शुभम दुबे, शैलेन्द्र यादव, मनोज सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में महिला प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिभवा शीघ्र ही खोलेगा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर सेण्टरः विक्रम...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - October 8, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]