Skip to contentTag: henna competition organized
मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। बगही स्थित एक स्कूल में छात्र-छात्राओं के हुनर के जलवे देखने को मिले। छात्राओं ने जहां मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को वाह-वाह करने को मजबूर कर दिया तो वहीं निबंध व भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं में शब्दों व विषय निपुणता का दमखम देखने को मिला। मेंहदी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नीता सिंह एवं डॉ. तनु सिंह थी। छात्राओं में नगमा परवीन, आरती कुमारी, अंजली गोंड, तमन्ना बानों, सोनिका कश्यप, नाजरा जरीन, इशिता गुप्ता, रिया पटेल, रितिका चौहाँन, दीपू सोनकर, अनन्या कुमारी आदि बच्चों ने महिला अभिभावक के हाथ में मेंहदी लगाकर प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम-नगमा परवीन, द्वितीय -आरती कुमारी, तृतीय स्थान-अंजली गोंड ने प्राप्त किया।
जिसको नीता सिंह के द्वारा शिल्ड, पेन व मेंहदी देकर पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नीता सिंह ने कहा कि मेहंदी लगाना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी सावन, तीज और करवा चौथ जैसे त्योहारों पर बड़ी तादाद में मेहंदी लगाती हैं लेकिन मेहंदी सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा भी है। डॉ. तनु सिंह ने बताया कि मेहंदी की शीतलता तनाव, सिर दर्द और बुखार से राहत दिलाती है। मेंहदी लगाने से त्वचा संबंधी कई रोग दूर होते हैं।
साथ ही त्वचा की खुश्की भी दूर होती है। नाखूनों को बढ़ाने में भी मेहंदी बहुत लाभकारी जड़ी बूटी है अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या आशा सिंह, एवं प्रबंधक विष्णु पटेल ने किया। इस अवसर पर शिवानी कश्यप, सावित्री शर्मा, जूही परवीन, शायरा शेख, सुमन थापा, शशि देवी, गीता पटेल, रिंकी खरवार, निर्मला देवी नेहा चौहाँन आदि उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









