Tag: Hemant Soren will take oath as Chief Minister for the fourth time on November 28 at Morhabadi Maidan in Ranchi.

  • हेमंत सोरेन 28 नवम्बर को रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

    हेमंत सोरेन 28 नवम्बर को रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

    हेमंत सोरेन 28 नवम्बर को रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

    समारोह में भाजपा विरोधी कई प्रमुख राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल
    तेजस टूडे ब्यूरो
    नीरज कुमार
    रांची। झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही 4 बार मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने वाले राज्य के अकेले नेता का खिताब उनके हिस्से होगा। सामान्य तौर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में करने की परंपरा है लेकिन इस बार सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत बड़ी है और समर्थकों के साथ कैडरों का उत्साह भी बढ़ाने वाली है। यही कारण है कि इस मौके को खास बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान चारों ओर से खुला है और यह बड़े कार्यक्रम के लिहाज से सबसे बेहतर स्थान भी है। राज्य में सभी दिशाओं से लोग यहां सहजता से पहुंच सकते हैं। यह अवसर इस मायने में भी खास होगा कि हेमंत सोरेन, भाजपा विरोधी तमाम प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं को जुटाकर अपना दमखम दिखाएंगे।
    वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा का विजय रथ रोकने वाले हेमंत सोरेन इसे मेगा राजनीतिक शो में तब्दील करना चाहेंगे, ताकि प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं के जुटान से पूरे देश में एक संदेश जाए। साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा और सहयोगी दलों कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह भी बढ़ाया जा सके। इसी कारण विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद गठबंधन के विधायकों की बैठक में सहमति बनी कि बड़े मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो। यही वजह है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए चार दिनों का समय लिया गया ताकि तैयारियां पूरी होने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बड़े नेताओं के आने की भी पूरी संभावना रहे।

    ——इनसेट——
    निमंत्रण देने दिल्ली गये हेमंत सोरेन
    शपथ ग्रहण समारोह में कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उन्हें न्योता भेजा जा रहा है। हेमंत सोरेन राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित करने के लिए सोमवार की देर शाम पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली गए। दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

    ——इनसेट——
    इन नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल होने की सम्भावना
    शपथ ग्रहण समारोह में जिन बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है, उनमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदि हैं। यह भी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA