ब्रज रज उत्सव में मीराबाई पर प्रस्तुति देंगी हेमा
14-27 नवम्बर के मध्य होगा ब्रज रज उत्सव
आरके धनगर
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आगामी 14 से 27 नवंबर तक रेलवे ग्राउंड धौलीप्याऊ पर आयोजित किए जाने वाले ’ब्रज रज उत्सव-2023’ की तैयारियों को लेकर समीक्षाबैठक का आयोजन परिषद के बड़े सभागार में हुआ। बैठक में उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से 10 बजे के मध्य होने वाले मंचीय कार्यक्रमों और उनके कलाकारों के नाम फाइनल किए। उत्सव के प्रथम तीन दिन मीराबाई की 525 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तुतियां दी जाएंगी इनमें मीराबाई पर एक आकर्षक प्रस्तुति भरतनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना व अभिनेत्री हेमा मालिनी और उनके साथी कलाकार देंगे। सांसद ने इस मीरा नृत्य नाटिका के अलावा अन्य मंचीय कार्यक्रमों को अपनी स्वीकृति प्रदान की। पूर्व के ब्रज रज उत्सवों की तरह इस बार भी बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। उनकी प्रस्तुतियां रोजाना सायं 4 बजे से सायं 6 बजे तक होंगी। मेले में हैंडीक्राफ्ट की दुकानें, चांट के स्टाल व झूले भी लगेंगे। इस अवसर पर ’मीराबाई राष्ट्रीय सिम्पोजियम’ भी वेटरिनरी विवि के प्रेक्षागृह में 15 से 17 नवम्बर के मध्य होगा। बैठक में नगर निगम रेलवे, एमबीडीए, सूचना, लोक निर्माण विभाग, फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के अधिकारियों को मेले से जुड़े कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













