Tag: helpless police: Half a dozen bullies attack couple in land dispute

  • बेखौफ दबंग, लाचार पुलिस: भूमि विवाद में आधा दर्जन दबंगों ने दम्पत्ति पर बोला हमला, वीडियो वायरल

    बेखौफ दबंग, लाचार पुलिस: भूमि विवाद में आधा दर्जन दबंगों ने दम्पत्ति पर बोला हमला, वीडियो वायरल

    बेखौफ दबंग, लाचार पुलिस: भूमि विवाद में आधा दर्जन दबंगों ने दम्पत्ति पर बोला हमला, वीडियो वायरल

    बछरावां थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा गांव का पूरा मामला, जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज

    अनुभव शुक्ला
    रायबरेली। जिले में दबंग बेखौफ हो चुके हैं और खाकी लाचार हो चुकी है जमीनी विवाद में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने दंपति पर लाठी डंडों का लोहे की राड से जानलेवा हमला बोला है। बीच बचाव करने पहुंचे युवक को भी दबंगों ने नहीं बक्शा तीनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती होकर जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे हैं। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है जिससे हड़कंप मचा हुआ है, दरअसल पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबू खेड़ा गांव का है जहां राकेश यादव व उनकी पत्नी निशा यादव पर जमीनी विवाद को लेकर मनोज यादव व अशोक यादव अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों व लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अजय नाम के युवक को भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर सभी हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां राकेश यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA