Tag: Helping the needy is an act of virtue: Priyanka Srivastava

  • जरूरतमन्दों की मदद करना पुण्य का कार्य: प्रियंका श्रीवास्तव

    जरूरतमन्दों की मदद करना पुण्य का कार्य: प्रियंका श्रीवास्तव

    जरूरतमन्दों की मदद करना पुण्य का कार्य: प्रियंका श्रीवास्तव
    रविन्द्र कुमार
    फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से संचालित माँ दुर्गा बाल गुरुकुल ग्राम सेवला पोस्ट ओखरा में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे मुन्हे बच्चों के परिजनों व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम व जन चौपाल का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में सभी जरूरतमंद महिलाओं को महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव व राज्य विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता उ.प्र. सरकार व कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया द्वारा कंबल वितरण किए गए।

    अश्वनी राजौरिया ने कहा कि कोमल फाउंडेशन व आईडीएफ द्वारा आज जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरण किए गए हैं जिससे ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों को राहत मिल सके हमें ऐसे सामाजिक कार्यों को करने के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।

    कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सोनी यादव, उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, महिला कांस्टेबल राजरानी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामगोपाल बघेल, लाखन सिंह, मुरारी लाल, गौरव, योगेश कुमार, प्रदीप तिवारी, राजकुमार, अल्पेश दिवाकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला