Tag: Helped in making Ayushman card

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने में किया सहयोग

    आयुष्मान कार्ड बनवाने में किया सहयोग

    आयुष्मान कार्ड बनवाने में किया सहयोग

    अतुल राय
    वाराणसी। सेवा भावना के साथ सभी जुड़ते हैं परंतु सच्चा सेवक वही है जो जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझ कर करता है। आशीष सिंह ने निःशुल्क शिविर लगवाकर वार्ड नं0 59 रमरेपुर में निःशल्क आयुष्मान कार्ड बनाने में पात्र जनों का सहयोग किया। इस सेवाभाव को देखते हुए वार्ड के लोगों ने सराहना की।

    आशीष ने कहा कि रमरेपुर की मुख्य समस्या पात्रों का आयुष्मान कार्ड न बन पाना था जिसके लिए कई बार ग्रामीणों ने ध्यान आकर्षित कराया था। प्राथमिकता के आधार पर रविवार को कैम्प लगाकर 45 कार्ड बन सका। अभी आगे भी कार्य होगा और भविष्य में ग्रामीणों के समस्या का निराकरण मेरी प्राथमिकता में रहेगा। इस अवसर पर ओमकार विश्वकर्मा, सनी पाण्डेय, रजनीश सिंह, दिव्य प्रकाश यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, आशीष चौरसिया, आलोक चौरसिया, रोहित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला