Tag: Heavy collision between trucks at Mohan Sarai intersection

  • मोहन सराय चौराहे पर ट्रकों में हुई जोरदार भिड़न्त, ड्राइवर—खलासी गम्भीर रूप से घायल

    मोहन सराय चौराहे पर ट्रकों में हुई जोरदार भिड़न्त, ड्राइवर—खलासी गम्भीर रूप से घायल

    मोहन सराय चौराहे पर ट्रकों में हुई जोरदार भिड़न्त, ड्राइवर—खलासी गम्भीर रूप से घायल

    हाईवे की रेलिंग तोड़ते सर्विस रोड के किनारे फल की दुकान में घुसी ट्रक, चपेट में आया बाइक
    वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली रूट पर लगभग 5 घण्टे प्रभावित रही यातायात
    अश्विनी सिंह चौहान
    रोहनिया, वाराणसी। मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर 4 बजे भोर में दो ट्रकों में भीषण एक्सीडेंट हो गई जिसके दौरान ड्राइवर तथा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये तथा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे का रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के किनारे फल की दुकान में ट्रक घुस गयी। ट्रक की चपेट में आने से सर्विस रोड पर खड़ी मोपेड बाइक दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के दौरान ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर तथा खलासी की चीख—पुकार सुनकर स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलिंग व क्रेन की मदद से मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर तथा खलासी को बाहर निकलवाकर हाईवे की एंबुलेंस से इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा।
    बगल में चाय की दुकान पर चाय पी रहे बढ़ईनी कला निवासी हरिशंकर गौड़ उर्फ मोछू बाल—बाल बचे लेकिन उनका सर्विस रोड पर खड़ी मोटरसाइकिल ट्रक के पहिए से दबकर हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके कारण मोहनसराय चौराहे पर वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाली सर्विस रोड पर लगभग 5 घंटा आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन सराय चौराहा स्थित हाईवे पर अखरी से राजा तालाब की तरफ जा रही सीमेंट लदी ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया जिसके दौरान पीछे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक सामने की ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के किनारे फल की दुकान में जा घुसी। संयोग अच्छी थी कि घटना होने समय दुकान बंद था। घटना के लगभग 5 घंटा तक बड़ी मशक्कत के बाद चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने दो क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA