Tag: Heated debate between Naib Tehsildar and State President

  • नायब तहसीलदार व प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस

    नायब तहसीलदार व प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस

    नायब तहसीलदार व प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस

    उपजिलाधिकारी ने दिव्यांगों संग आपात बैठक करके सुनी समस्याएं, त्वरित कार्यवाही का दिया निर्देश
    तेजस टूडे ब्यूरो
    उग्रसेन सिंह
    जखनिया, गाजीपुर। तहसील दिवस पर राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं प्रदेश महासचिव चंकी पांडेय के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगजन तहसील पर पहुंचे थे। 2 बजे तक जब उनकी समस्या को कोई नहीं सुना तब उनके द्वारा तहसील के बाहर परिसर में हंगामा किया जाने लगा। इस पर तहसील के अधिकारी नायब तहसीलदार ने आकर उपजिलाधिकारी से बात करने के लिए कहा। राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह व नायब तहसीलदार के बीच काफी तीखी बहस बाजी हुई। किसी तरह अधिकारियों के समझाने के बाद उपजिलाधिकारी जखनिया ने तुरंत सभी लोगों को बुलाकर सभी अधिकारियों संग सभी दिव्यांगजनों की बातों को सुना और तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दिया। वहीं दिव्यांगजन सुबह 10 बजे से पशुशेड, शौचालय, जन्म प्रमाण पत्र सहित तमाम अपनी समस्याओं को लेकर महिलाएं व पुरुष मौजूद थी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर इनके द्वारा गंभीर आरोप लगाया जा रहा था। इस सभी को देखते हुए उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने उनकी समस्या को ध्यान से सुनते हुए कहा कि जो भी उनकी मूलभूत सुविधाएं हैं, वह इन्हें मिलनी चाहिए और अधीनस्थ कर्मचारीयों को निर्देशित करते हुए उनकी समस्याओं को दूर कराने आदेश दिया। इस अवसर पर दिव्यांग संगठन के जिलाध्यक्ष संगीता देवी, इन्दू भारती, सहज, कांति देवी, निर्मला, विमला सहित तमाम दिव्यांग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA