• Click here - to use the wp menu builder
Search

Everyone is praising Bablu’s high spirits and bravery

जितेन्द्र चौधरी लोहता, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र लोहता थाना के कोरोना को लेकर जहां आम जनमानस भयभीत हैं। वहीं कोरोना को हराने के लिए कुछ लोग जी जान से पूरी श्रद्धा के साथ कोरोना को हराने के लिए जुटे हैं। कुछ योद्धा ऐसे भी हैं जो सीधा कोरोना को हराने के लिए जंग लड़ रहे हैं, इन्हीं में से लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर के रहने वाले बबलू मौर्या भी हैं, जो भारतीय जीवन बीमा निगम में अभी करते है, बबलू मौर्य यूं तो मध्यम वर्गीय परिवार के हैं, इनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, फिर भी यह लॉक डाउन के बाद से जी तोड़ मेहनत करके गरीबों को भोजन राशन और हरी सब्जी उपलब्ध करा रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार के बबलू की लगन देखकर क्षेत्र के लोग भी बबलू के समर्थन में तन मन धन से खड़े नजर आ रहे हैं। बबलू ने बताया कि लॉक डाउन होने से बिहारी, मजदूर, रिक्शा चालक, फैक्ट्रियों में काम करने वाले लेबर और झुग्गी झोपड़ियों में जिंदगी गुजार रहे लोगों के सामने विकराल समस्या खड़ी हो गई है। इन लोगों की बड़ी समस्याओं को देखकर मैं अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को भूल गया हूं, हमने यह तय कर लिया है, कि अब कोई भूखे पेट वाराणसी में नहीं सोएगा घर पर भोजन बनाकर इन्हें रोज खुद देने चला आता हूं, या फिर घर- घर जाकर जरूरतमंदों को राशन पहुंचाता हूं।

बबलू के बुलंद हौसले और बहादुरी की हर कोई कर रहा...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - May 15, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]