Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingस्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार वर्ग सम्पन्न

स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार वर्ग सम्पन्न

-

  • स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार वर्ग सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
तरूण शुक्ल
भदोही। स्वावलम्बी भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में जिला विचार वर्ग का आयोजन गोपीगंज स्थित जिला संयोजक मनोज सिंह के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं राष्ट्रहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत संयोजक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. अरुण कुमार (प्रांत मेला प्रमुख) ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अजय त्रिपाठी रहे।
इस अवसर पर अशोक सिंह (सामाजिक सद्भाव प्रमुख), मनोज श्रीवास्तव (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), रूपाली जायसवाल (जिला महिला प्रमुख), राष्ट्र सेविका संयोजिका एडवोकेट पूनम गुप्ता, गायत्री परिवार के प्रमुख संत राधेश्याम उपाध्याय, काशी प्रांत के पूर्णकालिक मेला प्रभारी प्रभात त्रिपाठी, गोपीगंज के प्रमुख व्यवसायी दिनेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ल सहित तमाम लोगों ने अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने तथा भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। कथनी और करनी में अंतर रहते हुए स्वदेशी की संकल्पना को पूर्ण नहीं किया जा सकता। सभी के सामूहिक प्रयास से ही स्वावलम्बी भारत का लक्ष्य प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि अजय त्रिपाठी ने कहा कि जिस आचरण को हम समाज और दूसरों के जीवन में देखना चाहते हैं, उसका पालन सर्वप्रथम स्वयं को करना चाहिए। व्यक्तिगत जीवन में स्वदेशी अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ल ने कहा कि “भारत माता से बड़ी कोई माता नहीं तथा राष्ट्रधर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। राष्ट्र सर्वोपरि है।” अंत में गायत्री परिवार के संत राधेश्याम उपाध्याय ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular