Homeग्वालियररोकड़िया सरकार मन्दिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ सम्पन्न

रोकड़िया सरकार मन्दिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ सम्पन्न

रोकड़िया सरकार मन्दिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ सम्पन्न

आरएल पाण्डेय
ग्वालियर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शहर के प्रसिद्ध रोकड़िया सरकार मंदिर में मुख्य यजमान शुभम सिंहल के शुभ संकल्प के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। समाजसेवी गिर्राज सिंहल निवासी कैलाश विहार कालोनी सिटी सेंटर के अनुज व भाजपा नेता शुभम सिंहल ने 1001 सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित करने का संकल्प लिया था। इसी के तहत 101वां पाठ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ व आरती के उपरांत मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुदास महाराज तथा आश्रम के सभी संतों का शाल श्रीफल व पुष्पांजलि सहित पाद पूजन व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सिंहल परिवार की ओर से प्रसिद्ध समाजसेवी द्वय, सत्कार गेस्ट हाउस के प्रोपराइटर सियाराम खंडेलवाल एवं वरिष्ठ आयकर व जीएसटी सलाहकार प्रमोद कुमार गुप्ता श्रीराम का भी अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में सिंहल परिवार के सदस्य, उनके ईष्ट मित्र, निकट संबंधियों के अलावा मनीष राजोरिया डीएसपी, संस्कृत के विद्वान कथावाचक आचार्य पं. चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read