महाराज सिंह इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं महाराज सिंह इंटर कॉलेज, बहराइच तथा कला निकेतन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 05 मई 2026 को प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर में किया गया।इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपना नामांकन कराया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वेस्ट मटेरियल, क्ले आर्ट, मूर्तिकला, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में विद्यालय की कला प्रवक्ता शिवांगी राज को अकादमी द्वारा नियुक्त किया गया है, जबकि विद्यालय के कला अध्यापक अभिषेक कुमार संयोजक के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा, भीमसेन भारती, अमरेश कुमार, अजय प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।कार्यशाला का संचालन डॉ.लतिका सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







