ग्रीष्मकालीन तबला वादन कार्यशाला आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही तबला कार्यशाला के द्वितीय दिवस को जिले के 45 से अधिक संख्या में ताल विद्या का ज्ञान लेने में हर उम्र के विद्यार्थियों जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रॉयल प्रूडेन्स डिग्री कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों से आये छात्र/छात्रा हैं, ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रशिक्षिका शिवांगी सक्सेना असिस्टेंट प्रोफेसर तबला द्वारा विद्यार्थियों ने तबला के मुख्य वर्ण और बजाने की शैली, हाथ का सही रख-रखाव और 3 ताल को बजाने का तरीका सीखा। पूरे समय सभी संगीत के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तबला वादन किया। कार्यशाला में प्रयागराज से आये तबला कलाकार डॉ विशाल साहू द्वारा भी तबले की बारीकियों से अवगत कराया। गुरु—शिष्य परंपरा के अंतर्गत सीखे दाब/गास की विधि को तबले पर सिखाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







