HomeTrendingग्राम पंचायतों में कार्यकाल खत्म होने से पहले हुये भारी भुगतान जांच...

ग्राम पंचायतों में कार्यकाल खत्म होने से पहले हुये भारी भुगतान जांच के घेरे में

-

  • ग्राम पंचायतों में कार्यकाल खत्म होने से पहले हुये भारी भुगतान जांच के घेरे में

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल की समाप्ति से ठीक पहले ग्राम पंचायतों में हुए भारी भुगतान अब जांच के दायरे में आ गए हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मई माह में हुए भुगतान की रिपोर्ट निकलवाई तो कई पंचायतें रडार पर आ गईं। इसी कड़ी में वह मंगलवार को ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर पहुंचे जहां निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं की परतें खुलती चली गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक मई माह में संसारपुर ग्राम पंचायत से 32.13 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि आधे अधूरे कामों का आनन फानन में भुगतान किया गया। मौके पर जांच के दौरान 5.81 लाख रुपये की लागत से कराए गए मरम्मत कार्यों में गंभीर खामियां सामने आईं। देखे गये सभी कार्यों की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की मिली और खर्च की गई धनराशि पर भी सवाल खड़े हो गए। सीडीओ ने मौके से निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र कराकर लैब परीक्षण के लिए भेज दिये।
निरीक्षण में प्रथम दृष्टया भुगतान और कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही तकनीकी टीम गठित कर पूरे भुगतान और कार्यों की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी धनराशि अनियमित रूप से खर्च पाई जाएगी, उसकी रिकवरी निकालकर संबंधित जिम्मेदारों से वसूली भी सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ग्राम पंचायत ग्रांट डोटपुर पहुंचे। यहां विकास कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक मिली लेकिन ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने और पाइपलाइन लीकेज की समस्या बताई। इस पर सीडीओ ने जल निगम अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
वहीं गांव में स्वच्छता व्यवस्था और साफ-सफाई बेहतर करने के लिए डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि पंचायतों में हुए कार्यों और भुगतानों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी धन के दुरुपयोग और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular