Tuesday, May 19, 2026
HomeTrendingपरीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

-

  • परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के श्री सीताराम इण्टर कॉलेज में शिक्षा के प्रति बढ़ते उत्साह और विद्यार्थियों की मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य सम्मान समारोह हुआ जहां हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक त्रिशूलधारी राय सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
वक्ताओं ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। प्राचार्य भरत सिंह ने बताया कि इस वर्ष छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। समारोह में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार को दिया तथा आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने का संकल्प लिया। बलवंत पुत्र इंद्रेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गांव के साथ ही परिवार के लोग काफी खुशी से गांव में लोगो को मिठाई खिलाया और बच्चे के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।

इस अवसर प्रमोद प्रधानाचार्य भरत सिंह, महेश राम, रामधनी मौर्य, अखिलेश त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, सत्य प्रकाश पाल, सतीश कुशवाहा, रघुबिंद कुमार, राकेश पाण्डेय, अरूण पाल, सिकन्दर, मीना, अजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, मिथलेश त्रिपाठी, सुनील कुमार, सुरजीत कुमार, हरिशंकर पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलितेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन...

कुर्मी संगठन के नेताओं के प्रभाव से कुर्मी समाज में दिखी एकता

कुर्मी संगठन के नेताओं के प्रभाव से कुर्मी समाज में दिखी एकता कायमगंज विधायक सुरभि व विधायक पति अजीत की कमी महसूसतेजस टूडे ब्यूरो अनुभव...

जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ ने प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ ने प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन कपिल सर्राफ का फूल—मालाओं से हुआ भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर के विशाल मेगामार्ट...

दरगाह जोगीपुरा में होने वाली मजलिसों को लेकर लिया गया जायजा

दरगाह जोगीपुरा में होने वाली मजलिसों को लेकर लिया गया जायजा  तेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह जोगीपुरा में होने वाली मजलिसों को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular