Wednesday, April 22, 2026
Homeबाराबंकीछात्रों को कराया गया जंगल का भ्रमण

छात्रों को कराया गया जंगल का भ्रमण

-

छात्रों को कराया गया जंगल का भ्रमण

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। इको पर्यटन के शुभ आरम्भ पर नियामतपुर जंगल का उच्च प्राथमिक विद्यालय मुश्कीनगर के छात्र छात्राओं को भ्रमण कराया गया। विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत नियामतपुर जंगल में पाये जाने वाले पशु पक्षियों एवं पेड़ों की प्रजातियों के सम्बन्ध में जानकारी देने व पहचान कराने हेतु छात्रों को भ्रमण के दौरान पशु पक्षियों एवं पेड़ों की प्रजातियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि जीव-जन्तु, पक्षी एवं पेड-पौधे पारिस्थिकीय संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण, तापमान, जलवायु परिवर्तन, संसाधनों का अत्यधिक दोहन आदि कारणों से जीव-जन्तुओं, पक्षियों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। छात्रों को प्रेरित किया गया कि हम सब मिलकर वन सहित वन्य जीवों की सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर वन दरोगा दीपक कुमार, वनरक्षक सतीश मिश्रा, गोविन्द कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुश्कीनगर प्रधानाध्यापिका प्रतिभा द्विवेदी, सहायक अध्यापिका शोभा गुप्ता, अजय गुप्ता, अजीत कुमार सहित छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

देवा शरीफ में मजार पर फिर उड़ेगा कौमी एकता का गुलाल

देवा शरीफ में मजार पर फिर उड़ेगा कौमी एकता का गुलालतेजस टूडे ब्यूरो गोविन्द वर्मा बाराबंकी। कस्बा देवा स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली...

होली पर यात्री वाहनों की हुई चेकिंग

होली पर यात्री वाहनों की हुई चेकिंगतेजस टूडे ब्यूरो गोविन्द वर्मा बाराबंकी। होली पर्व पर सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा...

महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकतेजस टूडे ब्यूरो गोविन्द वर्मा बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान के...

समरस समाज की स्थापना ही संघ का लक्ष्य: गंगा

समरस समाज की स्थापना ही संघ का लक्ष्य: गंगातेजस टूडे ब्यूरो गोविन्द वर्मा बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित शाखा संगम में 24 बस्तियों की शाखाओं...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular