जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लूटेरे
मुनीब से 1.34 लाख लूटने वाले 4 गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जनपद पुलिस ने पड़ाव–भोजपुर मार्ग पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक पढ़ाई करने वाले छात्र हैं, जिन्होंने जल्दी पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और पीड़ित का लूटा गया बैग बरामद किया है। कार्रवाई थाना मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने किया।
पुलिस के अनुसार वाराणसी निवासी महताब अहमद ने 21 मई 2026 को थाना मुगलसराय में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी फर्म का बकाया पैसा दुकानदारों से वसूलकर मोपेड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम चौरहट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कुल 1 लाख 34 हजार रुपये मौजूद थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद थाना मुगलसराय पुलिस ने ग्राम चौरहट स्थित ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को एक ऐसे व्यक्ति ने सूचना दी थी जो खुद वसूली का काम करता था और उसे मुनीब की आवाजाही और रकम की जानकारी थी। इसी इनपुट के आधार पर आरोपियों ने योजना बनाई, रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट के बाद रकम आपस में बांट ली गई थी और कुछ पैसे खर्च भी कर दिए गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त
पकड़े गये लोगों में आर्यन श्रीवास्तव निवासी सीर गोवर्धन, वाराणसी, शिवांग पाण्डेय निवासी महमूरगंज, वाराणसी, मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन निवासी मोहनिया, कैमूर (हाल पता वाराणसी एवं देव सरकार उर्फ दयाल निवासी ढेलाबीर टिकरी, वाराणसी हैं।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लूटेरे
