विद्यार्थियों को राणा मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में मिला प्लेसमेंट

  • विद्यार्थियों को राणा मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में मिला प्लेसमेंट

तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। जेएमएसआईटी कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 3 विद्यार्थियों का चयन प्रसिद्ध कंपनी राणा मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। इस चयन प्रक्रिया में बी.टेक. (इलेक्ट्रिकल), बी.टेक. (मैकेनिकल), बी.बी.ए., एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं बी.सी.ए. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ग्रुप डिस्कशन एवं एचआर इंटरव्यू के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन राकेश सिंहल ने कहा कि जेएमएसआईटी कॉलेज अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके परिणामस्वरूप यहां के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में संस्थान एवं भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। संस्था के जनरल सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु सिंहल, अधिशासी निदेशक डॉ. ए.के. चौहान, प्राचार्य डॉ. प्रवीण गुप्ता, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रमुख आशुतोष द्विवेदी तथा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर राजन शर्मा ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
संस्थान के निदेशक डॉ. अनिरुद्ध बिस्वास ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन तथा संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। यह संपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव कैंपस मैनेजर डॉ. गौरव शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्लेसमेंट सेल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें उद्योग जगत से जुड़ने एवं अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर प्राप्त हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA