प्रथम बैच के दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिले प्रमाण पत्र व ऑफर लेटर
तकनीकी प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, शिपिंग कम्पनियों में रोजगार का मिला अवसर
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/मंगला यादव
बाबतपुर, वाराणसी। बाबतपुर स्थित एक टेक्नोलॉजी में शनिवार को वेल्डिंग कोर्स के प्रथम बैच के प्रशिक्षार्थियों के लिए दीक्षांत एवं विदाई समारोह हुआ जहां सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (प्रोटोकॉल) शैलेश पांडेय रहे। संस्थान के निदेशक कैप्टन सुशील दुबे ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रतिष्ठित शिपिंग कंपनियों में जॉइनिंग के लिए ऑफर लेटर भी सौंपे। ऑफर लेटर प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। तकनीकी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे संस्थान युवाओं को कौशल विकास के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
इसी क्रम में संस्थान के निदेशक कैप्टन सुशील दुबे ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है जिससे वे रोजगार के क्षेत्र में सफल हो सकें। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
कार्यक्रम में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सुचेंद्र जायसवाल, अनिल पाण्डेय, विनोद दुबे, संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय, अभिषेक शर्मा, ओम सिंह, सत्यम पटेल, सौरभ पाण्डेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







