संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव
सावनी मौर्य
उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के पैंथर गांव की रहने वाली छात्रा का मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में घर के बरामदे में फंदे पर शव लटकता मिला। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
असोहा थाना क्षेत्र के पैंथर गांव के रहने वाले राज कुमार की उन्नीस वर्षीय बेटी प्रियंका बीए पहले साल की छात्रा थी। मंगलवार सुबह पिता राज कुमार मजदूरी करने के लिए लखनऊ और मां ब्रह्मा देई चारा लेने के लिए खेत पर चली गई थी। छोटा भाई रिंकू बाहर खेल रहा था। घर के अंदर पहुंचने पर बहन को फंदे पर लटकता देखा तो चिल्लाते हुए बाहर आ गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की है। मौत का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।