Thursday, May 14, 2026
HomeJaunpurफीस माफी को लेकर छात्र नेताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला |...

फीस माफी को लेकर छात्र नेताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला | #TEJASTODAY

-

सिरकोनी, जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा द्वारा फिस माफि को लेकर “नो फिस केजी टु पिजि” को लेकर पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप प्रजापति और अजित यादव बाबा के नेतृत्व में सिद्धीकपुर चौराहे पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप प्रजापति व अजित यादव बाबा ने कहा प्रदेश में पिछले 4 महीने से लॉक डाउन के चलते स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद चल रहे हैं इसके बावजूद स्कूल प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से फीस के लिए अभिभावकों पर फिस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है।

एक तरफ अभिभावक काम धंधा बंद होने से पैसा नहीं है ऐसे में बंद स्कूल की फीस कैसे दें। इसी के चलते समाजवादी छात्र के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर आज “नो फिस केजी टु पीजी “कैंपेन के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कैंपेन के तहत सिद्धीकपुर चौराहे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फुंका गया इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे पर उन्हें चकमा देते हुए छात्र नेताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र नेता शिवम ने कहा कि सरकार जोर जबरदस्ती कर अभिभावक से पैसा वसूला जा रहा हैं फिस माफ न होने से अभिभावक काफी परेशान हैं छात्र नेता सिरोहित यादव ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश सरकार फिस माफ नहीं किया तो हमलोग प्रदेशस्तरीय आन्दोलन करने को बाध्य होंगे पुतला फुंकने में शिवम राय, राहुल चौबे, विपिन, हिमांशु रहे।

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर रसूलपुर गांव स्थित निषाद बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लल्लन तथा राम प्रकाश निषाद के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। रामप्रकाश ने एक सप्ताह पहले पक्की नाप कराकर पत्थरगड़ी करवाया था। रामप्रकाश का आरोप है कि विपक्षी गड़े हुए पत्थर को उखाड़ कर फेंक रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। वहीं लल्लन का कहना है कि रामप्रकाश पक्का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विपिन मौर्या मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। बक्शा थाना क्षेत्र के बधूना गाँव निवासी रामकिशोर मौर्य 26 वर्ष पुत्र लालमणि निजी कार्य से कही गये थे। वह बुधवार की देर शाम अपनी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने घर की तरफ जा रहे थे। अभी उक्त बाजार से आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। वह असंतुलित होकर सड़क के बगल गड्ढे में गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर दिया। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में लम्बे समय से हिन्दू युवा वाहिनी की इकाई भंग चल रही थी। जिसको देखते हुए गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष हिमांशु के आवास पर जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे और जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल ने बैठक आयोजित की। जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं की सहमति से अक्षत अग्रहरी को नगर अध्यक्ष और रणवीर साहू रिंकू को नगर संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीश अग्रहरि, नीलेश मौर्यवंशी, कुलदीप सिंह, शुभम अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक जिला संयोजक सुधाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने जनपदीय संयोजन समिति और प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनपीएस की धनराशि के संबंधित खातों में नहीं जाना क्षोभ का विषय है। इसके बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को शीघ्र ही पहल करनी होगी। वरना इस कोरोना महामारी के समय में हम धरने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं जिला संयोजक सुधाकर सिंह ने आगामी विधान परिषद चुनाव में विजय के लिए बूथवार रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सह संयोजक प्रमोद सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह, प्रेमचंद राय, रामप्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पांडेय, जय किशुन यादव, लाल साहब यादव आदि ने भाग लिया। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिकरारा थाने पर कोरोना महामारी के मद्देनजर शासन द्वारा आदेश के बावजूद भी दोपहिया सवार लोग न तो मास्क लगाकर चल रहे है न तो हेलमेट लगाकर चल रहे है। ऐसे लोगों के साथ सिकरारा पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है, और सरकारी आदेश का पालन करते हुए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विगत कई दिनों से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी दोपहिया वाहन चालक सुधरने का नाम नही ले रहे है। कोई बिना मास्क लगाए गाड़ी चला रहा है, तो कोई बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा है तो कोई डबल सवारियों के साथ चल रहा है। ऐसे ही लोगों को सिकरारा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के समय 104 गाड़ियों का चालान किया और 25000 रुपया सम्मन शुल्क वसूला और गुरुवार को दोपहर तक पुलिस नौ गाड़ियों का चालान कर चुकी थी 2100 रुपये सम्मन शुल्क वसूल चुकी थी और चेकिंग अभियान चालू था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति

सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति घर-घर सैम्पल कलेक्शन, नियमित नोटिफिकेशन एवं मरीज सहयोग से बढ़ी उपचार सफलता...

Jaunpur News: शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणामतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा) सिविल लाइन्स में सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं का परिणाम...

Jaunpur News: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये सरायख्वाजा के पोटरिया गांव में हुई वारदात, खेत में...

Jaunpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पतहना मोड़ के पास हुआ हादसातेजस टूडे सं. विरेन्द्र...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular