Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingविश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

-

  • विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में 12 मई को आयोजित बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के योग विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही एक छात्रा के पास प्रश्नपत्र उपलब्ध था जिससे यह स्पष्ट होता है कि परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई है।
परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं में नियमित रूप से सीटिंग प्लान तैयार नहीं करता, जिसके कारण परीक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था फैलती है और अनियमितताओं को बढ़ावा मिलता है। अभाविप के नगर मंत्री आनंद जायसवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार की घटनाएं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हैं। मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
नगर सह मंत्री अंश प्रताप यादव ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की साख को कमजोर करती हैं और विद्यार्थियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं। रजिस्ट्रार ने परिषद कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 15 दिनों के भीतर जांच समिति गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभाविप ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन वृहद आंदोलन करेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष विजय केसरवानी, तहसील संयोजक राजापुर प्रशांत त्रिपाठी, तहसील संयोजक कर्वी पियूष त्रिपाठी, नगर मंत्री शिवरामपुर पवन गुप्ता, अमन तिवारी, नगर सह मंत्री शाश्वत त्रिपाठी, अर्पित तिवारी, निर्भय प्रताप, सतीश निषाद, संस्कार सोनी, हिमांशु रैकवार, नगर सह मंत्री योगेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular