आवारा पशु मल्हनी उपचुनाव का होगा अहम मुद्दा | #TEJASTODAY
आवारा पशु मल्हनी उपचुनाव का होगा अहम मुद्दा | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। आवारा पशु भी मल्हनी उपचुनाव का अहम मुद्दा होगा। सिकरारा निवासी किसानों का कहना है कि आवारा पशु फसल को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं और सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
हर गांव में काफी संख्या में आवारा पशु फसल को चरते हैं और फसल को नष्ट कर देते हैं। इस समय धान की फसल पूरी तरह तैयार है और आवारा पशु फसल को नष्ट कर दे रहे हैं।
किसानों का कहना है कि हम इतना लागत और मेहनत करते हैं। उसका नतीजा यह आवारा पशु समाप्त कर दे रहे हैं। मल्हनी उपचुनाव में इसका भी नतीजा सरकार को झेलना पड़ेगा और किसान इससे काफी परेशान है।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें