आंधी—तूफान—पानी ने मचायी तबाही, आम जनजीवन हुआ अस्त—व्यस्त
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मुस्करा, हमीरपुर। रात्रि तेज गति से आए आंधी तूफान तथा पानी ने भारी तबाही मचाई है जिसमें जनपद के लोगों की करोड़ों रुपए की भारी क्षति हुई है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि जनपद में रात्रि मोशन ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज रफ्तार से आई आधी तूफान और पानी ने लोगों के टीन टप्पर, मकानों, सोलर प्लांटों, फलदार बगीचे सहित बिजली पोल सहित करोड़ों का नुकसान हुआ। ऐसे मुस्करा विकास खंड के ग्राम लोधा मऊ निवासी किसान मालती देवी पत्नी अशोक राजपूत ने बताया कि रात्रि आई तेज हवा से उनके यहां चक्की प्लांट में लगी सोलर प्लेटें उड़ गई जिसमें उनका लगभग लगभग 3लाख रु की क्षति हुई हैं।
वहीं पहाड़ी भिटारी निवासी मानसिंह राजपूत ने बताया कि उनके यहां रात्रि में आई तेज हवाओं ने उसके घर में रखी दुकान के ऊपर सीमेंट के टीन की छत थी जो हवा में उड़ गई जिससे उनका सीमेंटेट टीन टूट गए तथा दुकान का भी सामान चकनाचूर हो गया जिससे उनका लगभग 10 हजार रु का नुकसान हो गया। वहीं सतेंद्र अहिरवार ने बताया कि उनके 3 मुर्गी फार्म के टीनसेट उड़ गए जिससे उनका लगभग तीन लाख रु का नुकसान हुआ है।
दर्जनों लोगों ने बताया कि इस दैवीय आपदा के कारण भारी क्षति हुई है। इसी तरह कुछ लोगों की दीवारें गिर गईं। छपरे की पन्नी उड़ गई तो किसी के बगीचे के फलदार वृक्ष टूट गये। किसी का रखा सामान उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे ही बिजली विभाग की निकली लाइनों में पेड़ गिर जाने के कारण बिजली पोल टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति अभी तक नहीं की जा सकी है जिस कारण लोगों को पीने के पानी की सफलाई भी नहीं हो सकी और लोग पानी के लिए दूर—दूर तक बर्तन लिए घूमते नजर आये। इतना ही नहीं, दैवीय आपदा ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस संबंध में जब राजस्व विभाग से आर्थिक मदद दिलाने को लेकर बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

