अखिलेश को सत्ता सौंपने के लिए बेताब है प्रदेश का मतदाता : अरुण | #TEJASTODAY
बदलापुर, जौनपुर। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अरुण दुबे शनि ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों सहित जातीय उन्माद पैदा कर घटिया तथा ओछी राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता ऊब चुकी है। स्थित तो यहाँ तक आ गयी है कि प्रदेश का मतदाता प्रदेश का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपने के लिए बेताब है। वह गुरुवार को कस्बे के सुल्तानपुर रोड पर स्थित विधानसभा स्तरीय समाजवादी पार्टी के मुख्य कार्यालय के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन 2022 में फतह हासिल करने के लिए आप सब अभी से लग जाइए। पूर्व की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचानें का काम करें। दुबे ने कहा कि हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार तथा चोरी जैसे संज्ञेय अपराध से प्रदेश की चूलें तक हिल गयी है, लेकिन प्रदेश की भाजपा की सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। विकास वाद के बजाय सरकार जातिवाद,धर्मवाद तथा सम्प्रदाय वाद की राजनीति कर रही है। नहरें सूखी हैं, यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा दुबे तथा संचालन सपा के बदलापुर विधानसभा के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने किया।
समारोह को जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, महराजगंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख रमापति यादव, आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रेमप्रकाश दुबे, रामजातन यादव, रामजीत यादव, उमेश सरोज यशकांत शुक्ल, अमित यादव, महेंद्र यादव, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।