महाराष्ट्र सरकार की राज्य परियोजना निदेशक ने कम्पोजिट विद्यालय का किया अवलोकन

महाराष्ट्र सरकार की राज्य परियोजना निदेशक ने कम्पोजिट विद्यालय का किया अवलोकन

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/देवेन्द्र सिंह
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेसहूपुर एवं भिटकुरी का शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार की राज्य परियोजना निदेशक आईएएस आर विमला ने धरातलीय अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कक्षा एक एवं कक्षा दो के कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर बच्चों से संवाद स्थापित किया। उनके द्वारा बच्चों से प्रश्न भी पूछा गया जिसका बच्चों ने बड़े उत्साह से जवाब दिया जिसकी उन्होंने प्रशंसा किया। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रिया—कलापों को धरातल स्तर पर कैसे संचालित किया जाता है। इस विषय में काफी रुचि लेकर अपनी जिज्ञासाओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश एवं भौतिक परिवेश की सराहना कर निपुण भारत अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव, खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज यादव, एआरपी संजय गिरी आदि उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापक संतोष दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Previous articleपति की बेवफाई से न्याय की गुहार, अमेठी की महिला दर-दर भटकने को मजबूर
Next articleएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश