श्रीकांत यादव बने बरेका कर्मचारी परिषद के नये संयुक्त सचिव
आशुतोष मिश्रा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सोमवार को बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव पद हेतु चुनाव में श्रीकांत यादव विजयी घोषित हुए हैं। चुनाव अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रेनू शर्मा की देखरेख में शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए इस चुनाव में श्रीकांत यादव 6-2 से संयुक्त सचिव पद हेतु चयनित हुए। विदित हो कि बरेका कर्मचारी परिषद के कुल 8 कर्मचारी परिषद सदस्य हैं, जिसमें श्रीकांत यादव को कुल 6 एवं नवीन कुमार सिन्हा को कुल 2 मत प्राप्त हुए हैं। श्रीकांत यादव निर्वाचन क्षेत्र संख्या–8 (सिविल एवं विविध) से कर्मचारी परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। श्री यादव बरेका सिविल विभाग के पी.वे. में ट्रैक मैनटेनर-।। के पद पर कार्यरत हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।