महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन
भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर निकल जुलूस, पुलिस से हुई नोक—झोंक
तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। बढ़ती महंगाई ओर डीजल-पेट्रोल पर लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल एवं आक्रामक प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च के निकल सरकार को जमकर घेरा गया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में अनोखे अंदाज में भैंसा-बुग्गी के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोक झोंक भी देखने को मिली। इसके बाद कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि आज का यह विशाल प्रदर्शन सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता के आक्रोश का प्रमाण है। यह सरकार केवल मुनाफाखोरी में व्यस्त है। डीजल किसान की खेती का आधार है लेकिन सरकार सब्सिडी देने के बजाय किसान की कमर तोड़ रही है। यह पूरे भारतवर्ष के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार जनता की पीड़ा को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आनंद उर्फ बबलू गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, पीयूष बाल्मीकि, पुरुषोत्तम वर्मा सहित दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA


