Thursday, April 16, 2026
HomeJaunpurएसपीईएल कार्यशाला का हुआ आयोजन

एसपीईएल कार्यशाला का हुआ आयोजन

-

एसपीईएल कार्यशाला का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
अतुल राय/शुभांशू जायसवाल
जलालपुर, जौनपुर। एस.पी.ई.एल कार्यशाला का आयोजन स्थानीय थाने पर हुआ जो डॉ. अवधेश मौर्य जिला नोडल अधिकारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया। इस दौरान पूविवि से संबद्ध महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। राम सजन यादव निरीक्षक थाना जलालपुर तथा महिला उपनिरीक्षक चिंता राय ने कहा कि पुलिस न्याय प्रणाली आपकी सुरक्षा के लिए है। इसकी जानकारी को जन-जन तक पहुंचकर निर्भय एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग कीजिये।
कार्यशाला में विभिन्न डिजिटल क्राइम ब्रांच प्रभारी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी, सड़क सुरक्षा प्रभारी इत्यादि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान छात्र—छात्राओं को साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, विशेष अपराध संबंधित अधिनियम, आधुनिक पुलिस कार्य प्रणाली, 1930 साइबर हेल्प लाइन, महिला मिशन शक्ति, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्प, 112 पुलिस इमरजेंसी सेवा इत्यादि के बारे में संबंधित प्रभारियों द्वारा दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश मौर्य ने सभी को सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा जागरूकता के लिए शपथ दिलवायी।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र पाण्डेय एवं आरक्षी राजन पासवान व महिला आरक्षी गोल्डी प्रतिमा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोमारू राम प्रजापति एन.एस.एस. प्रभारी जलालपुर महाविद्यालय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News; अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशी

अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशीतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के एक कालेज में आयोजित कायस्थ चेतना...

Jaunpur News: दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी

दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी पुलिसतेजस...

Jaunpur News: ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा

ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा अधिवक्ता पर फर्जी कागजात बनाने एवं ग्रामीणों को धमकाने का आरोपतेजस टूडे सं. बीके सिंह सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के...

Jaunpur News: जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्य

जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्यतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में सरला महेश्वरी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular