HomeTrendingविश्व हास्य दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित

विश्व हास्य दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित

  • विश्व हास्य दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। हास्य दिवस पर श्याम मंदिर परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में योग साधकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसी के माध्यम से मानसिक तनाव से मुक्त करना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को हास्य योग के विभिन्न अभ्यास कराये जिनमें खुलकर हंसना, गहरी श्वास लेना और मन को हल्का करने की तकनीकें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि हंसी न केवल मानसिक तनाव को कम करती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।
शिविर में योगाचार्य ने उपस्थित समस्त योग साधकों ने सामूहिक रूप से हास्य योग का अभ्यास किया जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। शिविर में यह भी बताया गया कि नियमित रूप से हंसने और योग करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति अधिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहता है। अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी से अपील किया कि वे अपने दैनिक जीवन में हंसी और योग को अपनाएं, ताकि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।
शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, मुकेश, राजेश, दीपक, अरिहंत जैन, अनमोल, ऋषभ, रचना, मेघा मोदी, साधना, रोशनी, नीलम, राशि, छवि, रुचि, नीतू, मीनू, बेनू, सीमा, सपना, वृंदा, श्वेता सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read