बसों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने पूरे जिले में अलग—अलग जगहों पर अभियान चलाकर सात स्लीपर बसों के चालान किए और 2 स्लीपर बसें बंद कीं जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां पाईं गईं तथा 8 अन्य ओवरलोडिंग वाहनों को भी बंद किया गया। बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के 55 एवं गलत दिशा में चलने वालों के 10 चालान भी किये। उन्होंने बताया कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। साथ ही सभी वाहन चालकों से अपील भी की कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलायें एवं यातायात के नियमों का पालन करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







