गीत बनी उत्तराखण्ड की पहचान, डा. अनिल दीक्षित को मिला सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष पर रचित लोकप्रिय उत्सव गीत “कहो फिर से: प्यारा है उत्तराखंड दिल से” के रचयिता एवं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की साहित्यिक समिति के चेयरपर्सन डॉ. अनिल दीक्षित को विश्वविद्यालय के फाउंडर्स डे समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने डॉ. दीक्षित को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। डॉ. दीक्षित द्वारा रचित रजत जयंती उत्सव गीत को उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक सराहना मिल रही है। गीत का विमोचन स्वयं विश्वविद्यालय अध्यक्ष द्वारा किया गया था।
फाउंडर्स डे पर आयोजित समारोह में 150 से अधिक शिक्षकों को भी उनके नवाचार, शैक्षणिक योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष की प्रेरणा हम सभी को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत कर रही है। स्टूडेंट्स वेलफेयर एवं आईटी डायरेक्टर डॉ. अभिषेक जोशी ने कहा कि बाबा केदार और बदरी विशाल के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. दीक्षित ने कहा कि रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस सम्मान को विश्वविद्यालय परिवार और उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित बताया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा कि तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप, खेल, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा जोशी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड को विकास, संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के संतुलित समन्वय वाला आदर्श राज्य बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. धरम बुद्धि, प्रति कुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा, रजिस्ट्रार डॉ. अनुज राणा सहित सभी संकायों के डीन, निदेशक, आचार्य, उपाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

