लाखों हड़पने के बाद बेटे-बहू ने घर से निकाला, परेशान बुजुर्ग ने किया आत्महत्या

लाखों हड़पने के बाद बेटे-बहू ने घर से निकाला, परेशान बुजुर्ग ने किया आत्महत्या

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

पंजाब(पीएमए)। पटियाला के गांव रोंगला के वृद्ध आश्रम में रह रहे एक 66 साल के बुजुर्ग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने बुजुर्ग के सुसाइड नोट के आधार पर बेटे, पत्नी, बहू, दो भतीजों समेत 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक बुजुर्ग की पहचान रत्न सिंह के रूप में हुई है।

किश्तवाड़ में फटा बादल, 5 शव मिले, 50 के करीब लोग लापता!

पुलिस के पास बुजुर्ग के भाई हरमेश सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ जिला मोहाली ने बयान दिया है कि उनके भाई रत्न सिंह डाकखाना पटियाला से सेवानिवृत्त थे। कभी वह अपने गांव स्थित घर आ जाते थे और कभी गुरुद्वारों व वृद्ध आश्रम में रहते थे। लेकिन करीब दो वर्षों से वह गांव रोंगला के वृद्ध आश्रम में ही रह रहे थे।
मौके से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक रत्न सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद दिसंबर 2015 में उसके सगे भतीजे दविंदर सिंह व रविंदर सिंह उसे सेवा करने के बहाने अपने साथ लुधियाना ले गए थे। जहां भतीजों ने बुजुर्ग से उसकी रिटायरमेंट और जमीन के करीब 40 लाख रुपये धोखे से ले लिए और बाद में घर से निकाल दिया। 
रत्न सिंह जब भी पैसे मांगने भतीजों के पास जाते तो वह उन्हें घर में नहीं घुसने देते थे। वृद्ध आश्रम में इंद्र कुमार नाम का व्यक्ति भी रत्न सिंह को परेशान करता था। रत्न सिंह का लड़का हरचरन सिंह, उसकी पत्नी सुरजीत कौर, बहू मंजू रानी उन्हें परेशान करते थे। 

कांग्रेस व TMC सांसदों ने सदन के स्पीकर पर फेंके कागज़

जमीन खरीदने वाले बचित्तर सिंह ने भी बुजुर्ग को पूरे पैसे नहीं दिए थे। इन सबसे तंग आकर बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट व बुजुर्ग के भाई के बयान पर बेटा, बहू, पत्नी, दोनों भतीजों, प्रापर्टी डीलर बचित्तर सिंह निवासी गांव पतो जिला मोहाली, जमीन खरीदने वाले करतार सिंह, वृद्ध आश्रम में रहने वाले इंद्र कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent