शीतल पेय एवं शरबत किया गया वितरण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। रायपुर रोड स्थित प्रसिद्ध विजन कॉलेज ने शीतल पेय एवं शरबत वितरण का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि कपिल सर्राफ जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कॉलेज के एमडी डॉ मोहम्मद अय्यूब एवं मोहम्मद इशाक ने मुख्य अतिथि श्री सर्राफ को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि श्री सर्राफ ने कहा कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को ठंडा, जल व शरबत पिलाना बहुत बड़ा इंसानियत एवं परोपकार का काम है जिससे ईश्वर और अल्लाह खुश होते हैं इंसान की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कॉलेज के एमडी डॉ. मोहम्मद अय्यूब को नेक कार्य करने की बधाई दी। इस मौके पर और भविष्य में भी इसी प्रकार इंसानियत के कार्य करने की सलाह दी। कॉलेज के एमडी मोहम्मद अय्यूब ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मोहम्मद इशाक, डॉ इलियास, रईस कुरैशी, हाजी अय्यूब, धीरज झा, शेर अली, मोहम्मद असलम, कुमारी नंदनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







