बिजली खम्भे को तोड़ते हुये कार ने दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को रौंदा
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय कोतवाली कस्बे में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाते हुए एक अधेड़ की जान ले ली जबकि सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया। हादसे की आवाज़ सुन कर घर में सो रहे लोग बाहर निकल आये और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कस्बे के कपसा रोड स्थित रहमानिया मदरसे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बांदा की ओर से आ रही एक आर्टिगा कार, जिसमें 3 लोग सवार थे। तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड पहुंच गई। कार ने पहले एक आरा मशीन के बाहर रखी लकड़ियों में टक्कर मारी और बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए फिर सड़क किनारे दरवाजे पर कुर्सी पर बैठे 60 वर्षीय अरशद मुहम्मद उर्फ बाबू को रौंद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







