अलग—अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। मंगलवार को हाईवे में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 महिला एवं 3 पुरुष घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे इटरा से दर्शन करके बाइक से लौट रहे इमिलिया थोक के युवक आशीष विश्वकर्मा (36) को मौदहा की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में आशीष हाईवे पर गिरकर घायल हो गया। इसी तरह फैक्टरी एरिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार सर्वेश पाल (30) उसकी पत्नी पारुल (24) गुड़िया (21) घायल हो गए। यह घटना हाईवे में चंद्रपुरवा गेट के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। इसी तरह ही इमिलिया थोक निवासी शनि की तेज रफ्तार बाइक फैक्ट्री एरिया में फिसल गई। इस घटना में शनि (23) के साथ बाइक में बैठी रन्नो (65) घायल हो गई। सभी घायलों को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







