श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिये भेजा धाम की पावन मिट्टी व गंगाजल | #TEJASTODAY

प्रयागराज। 500 वर्षों से जिस शुभघड़ी का इंतजार हमारे पूर्वज को था। वह शुभ घड़ी राम मंदिर के निर्माण की आ गई है। 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होगा। पंचकोशी स्थित ऋषि दुर्वासा तपोस्थली दुर्वासा आश्रम की मिट्टी और दुर्वासा घाट से गंगाजल और जगत जननी मां ऐन्द्री देवी धाम की मिट्टी विहिप प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश, विहिप प्रांत मठ मंदिर प्रमुख अनिल पांडे, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र, जिला मंत्री सत्येंद्रमणि शुक्ला, जिला कार्याध्यक्ष महेंद्र मौर्या एवं दुर्वासा प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी द्वारा एकत्रित करके भूमि पूजन के लिए पहुंचाया गया। दुर्वासा प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में समर्पित जल और मिट्टी को एकत्रित करने का परम अवसर मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी का आशीर्वाद बना रहे। इस पुनीत कार्य को करने के लिए हम लोगों को प्रभु ने मौका दिया यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। मिट्टी और जल एकत्रित करने में हमारे प्रखंड दुर्वासा के प्रखंड मंत्री सत्येंद्र शुक्ला, प्रखंड सह मंत्री अमित शुक्ला, कार्याध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रमन गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

प्रयागराज। 500 वर्षों से जिस शुभघड़ी का इंतजार हमारे पूर्वज को था। वह शुभ घड़ी राम मंदिर के निर्माण की आ गई है। 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होगा।
पंचकोशी स्थित ऋषि दुर्वासा तपोस्थली दुर्वासा आश्रम की मिट्टी और दुर्वासा घाट से गंगाजल और जगत जननी मां ऐन्द्री देवी धाम की मिट्टी विहिप प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश, विहिप प्रांत मठ मंदिर प्रमुख अनिल पांडे, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र, जिला मंत्री सत्येंद्रमणि शुक्ला, जिला कार्याध्यक्ष महेंद्र मौर्या एवं दुर्वासा प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी द्वारा एकत्रित करके भूमि पूजन के लिए पहुंचाया गया।

दुर्वासा प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में समर्पित जल और मिट्टी को एकत्रित करने का परम अवसर मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी का आशीर्वाद बना रहे। इस पुनीत कार्य को करने के लिए हम लोगों को प्रभु ने मौका दिया यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।

मिट्टी और जल एकत्रित करने में हमारे प्रखंड दुर्वासा के प्रखंड मंत्री सत्येंद्र शुक्ला, प्रखंड सह मंत्री अमित शुक्ला, कार्याध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रमन गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

विपिन मौर्या मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। बक्शा थाना क्षेत्र के बधूना गाँव निवासी रामकिशोर मौर्य 26 वर्ष पुत्र लालमणि निजी कार्य से कही गये थे। वह बुधवार की देर शाम अपनी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने घर की तरफ जा रहे थे। अभी उक्त बाजार से आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। वह असंतुलित होकर सड़क के बगल गड्ढे में गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर दिया। जौनपुर। मल्हनी क्षेत्र के खजुरा गांव में राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन द्वारा डा. लल्लन विश्वकर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर सैनिटाइज किया गया। साथ ही मास्क का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। डा. विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सतर्क रहने और दूरी बनाकर रहने की जरूरत है। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। उन्होंने कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मंजेश यादव, प्रीतम गुप्ता, जटाशंकर विश्वकर्मा, करिया यादव, बबलू, अनिल, वीरु, सुक्खू, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे। जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर रसूलपुर गांव स्थित निषाद बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लल्लन तथा राम प्रकाश निषाद के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। रामप्रकाश ने एक सप्ताह पहले पक्की नाप कराकर पत्थरगड़ी करवाया था। रामप्रकाश का आरोप है कि विपक्षी गड़े हुए पत्थर को उखाड़ कर फेंक रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। वहीं लल्लन का कहना है कि रामप्रकाश पक्का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जौनपुर। जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए 30 जुलाई और 31 जुलाई को दुकानों का समय 5:00 बजे बंद करने का जो ​समय था उसे बढ़ा करके 7:00 बजे किया जाता है। दुकानदार शाम 7:00 बजे तक अपनी दुकान खोल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent