सपा प्रत्याशी के पक्ष में उतरे श्रवण जायसवाल व दिनेश यादव | #TEJASTODAY
सपा प्रत्याशी के पक्ष में उतरे श्रवण जायसवाल व दिनेश यादव | #TEJASTODAY
जौनपुर। सपाजनों द्वारा मल्हनी विधानसभा उपचुनाव भ्रमण के दौरान सेक्टर 35 करंजाकला के हमजापुर, कोलाहलगंज, करंजाकला बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान आम मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव के लिए मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को परेशान कर रखा है। चाहे वह व्यापारी वर्ग हो या किसान, छात्र, नौजवान।
सभी मौजूदा सरकार की व्यवस्था के शिकार हो गए हैं। किसी की नौकरी चली गई तो किसी की छात्रवृत्ति रोक दी गई। महंगाई चरम पर है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार आदि हो रहे हैं। वहीं अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पिछड़ों के आरक्षण पर हमला हो रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर प्रेमचंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, बूथ प्रभारी प्रधान जयहिंद यादव, कृष्ण कुमार अग्रहरी, आलोक यादव, प्रधान राजनाथ यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें